फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया विंटर गेम्स: टीम आर्मी ने चंडीगढ़ को 3-2 से हराकर आइस हॉकी का जीता खिताब

लेह में आयोजित छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दौरान एनडीएस स्टेडियम में खेले गए पुरुष आइस हॉकी फाइनल में टीम आर्मी ने चंडीगढ़ को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की। यह मुकाबला बेहद रोमांचक और यादगार रहा, जिसे स्टेडियम में मौजूद भारी संख्या में दर्शकों ने खूब सराहा और आनंद लिया। मैच के बाद टीम चंडीगढ़ के कप्तान ने खेल, सामने आई चुनौतियों और अपने अनुभव के बारे में विस्तार से बात की। वहीं विजेता टीम के कप्तान ने चंडीगढ़ के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए इस मुकाबले को बेहद चुनौतीपूर्ण बताया। दोनों टीमों के कप्तानों ने नए सिरे से तैयार किए गए इनडोर आइस हॉकी रिंक की भी सराहना की और खेलो इंडिया विंटर गेम्स में भाग लेने के अपने अनुभव को अत्यंत सकारात्मक और यादगार बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें