गांदरबल के उपायुक्त जतिन किशोर ने हजरत कमर-उद-दीन बुखारी (RA) की दरगाह का दौरा कर उर्स मुबारक की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बिजली, पेयजल, सफाई, सुरक्षा और सड़क जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।