बांदीपोरा में कांग्रेस विधायक और पार्टी के मुख्य सचेतक एडवोकेट निजाम-उद-दीन भट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर चिंता जताई। इस दौरान पीडीपी प्रवक्ता सैयद तजामुल अहमद और नेशनल कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष जहूर अहमद भी मौजूद रहे।