जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तुलमुला स्थित खीर भवानी मंदिर का दौरा किया और आगामी वार्षिक मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।