कठुआ में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आए दिन चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को शहर में बाइक पर सवार चोरों ने एक महिला का पर्स छीन लिया और देखते ही देखते वे फरार हो गए। महिला ने बताया कि वे उनके पीछे भी भागी, लेकिन वो बाइक पर इतनी तेजी से गए कि कुछ भी नजर नहीं आया। महिला ने बताया कि उसके पर्स में कुछ पैसे और उसकी दवाईयां और टेस्ट रिपोर्ट हैं। वह डॉक्टर से चैकअप कराकर घर लौट रही थी, जब यह वारदात हुई।