कारगिल के छात्र संगठन सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध रैली आयोजित करने जा रहे हैं, जिसमें दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और कारगिल विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। रैली के माध्यम से लद्दाख से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा और छात्रों व आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से इसमें भाग लेने की अपील की गई है।