जम्मू-कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) शोपियां में शिक्षा विभाग के सहयोग से 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। 'समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा' थीम के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल अधिकारियों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों, ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति जागरूक किया जाएगा।