दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पीर की गली और दुबजन सहित ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पहाड़ियां सफेद चादर में ढक गईं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी होने की संभावना है।