जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत पिछले 45 दिनों में 800 एफआईआर दर्ज की गई हैं और लगभग 950 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के लिए जम्मू-कश्मीर में अब कोई सुरक्षित स्थान नहीं बचेगा और नार्को टेरर राज्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है।