कश्मीर घाटी से पलायन कर चुके देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे कश्मीरी विस्थापितों के लिए 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जम्मू में 21, दिल्ली में चार और उधमपुर में एक केंद्र स्थापित किया गया है। जिला जम्मू के नगरोटा के राजकीय मिडिल स्कूल में बने मतदान केंद्र में कश्मीरी पंडित मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां सुबह से ही कतारों में लग कर वोट किया जा रहा है। इस पोलिंग स्टेशन पर 1200 के करीब मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंचेंगे।