उधमपुर में नौ दिनों तक चले नवरात्र के अंतिम दिन मां भगवती की पूजा-अर्चना में इस्तेमाल पूजन सामग्री के साथ साख का विसर्जन किया गया। सोमवार को साख विसर्जित के लिए उधमपुर में देविका नदी के तट पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। देवी की भेंटों और मंत्रों से पूरा शहर भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने कन्या पूजन भी किया।