शुक्रवार का दिन आदर्श कालोनी में साहित्य और संगीत प्रेमियों के लिए खास बन गया, जब गायिका रंजू गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गजल याद आता है का भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल एक संगीत प्रस्तुति का मंच बना, बल्कि साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोगों की मौजूदगी के कारण यादगार भी रहा। आयोजित कार्यक्रम में गजल याद आता है का औपचारिक उद्घाटन रंजू जंडयाल प्रोडक्शन के बैनर तले रंजू गुप्ता के आदर्श कालोनी स्थिति उनके घर में किया गया। जिसमें प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखक पद्यमश्री प्रोफेसर शिव निर्माेही, गजल की लेखिका कुसुम शर्मा अंतरा, निर्देशक पंकज खजूरिया, संपादक रवि, संगीत गुरु रामशाम, उधमपुर के नेता राजीव, डोगरा प्रोडक्शन के निर्देशक संदीप खजूरिया, देविंदर ठाकुर, प्रसिद्ध डोगरी गायक रेखा ठाकुर, समाज सेवक सुभाष शर्मा ने सामूहिक रूप से गजल का विमोचन किया।