परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना को बधाई देते हुए कहा कि हिंदुस्तान की तरफ उठने वाले हाथों को काट देंगे। आंखों को निकाल देंगे। यह नया भारत है जो दुश्मनों को सिर्फ उनकी औकात ही नहीं बताता है बल्कि उनका नामोनिशान मिटा देने की ताकत रखता है। 'हिंदी रंगमंच : हमारी भाषा, हमारी पहचान' कार्यक्रम में शामिल होने आए परमवीर चक्र विजेता ने कहा कि हमारे देश के बच्चे इतना सक्षम हैं कि वह दुश्मन देशों को हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। वही भारत के आज और कल भी हैं।