फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर कसा तंज, पीएम-गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव प्रभारी जम्मू-कश्मीर सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने वीरवार को प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर खूब बरसे। बोले, पहलगाम हमले के मुख्य आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए। यह साबित हो चुका है कि पहलगाम में सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया विभाग पूरी तरह फेल था। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग की तमाम खामियोंं की सूची बनाकर भेजा गया है। जैसे महाराष्ट्र में अचानक लाखों वोट बढ़ गए। सीसीटीवी फुटेज को आमजन को नहीं देना आदि। इन सभी बिंदुओं पर बात हो रही है। अगर सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो न्यायालय का सहारा लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए सांसद, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात हो रही है। पार्टी की नीतियों से सहमत लोगों को सदस्य बनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें