कश्मीर में लगातार बढ़ रही टार्गेट किलिंग और एक के बाद एक हिंदुओं की निर्मम हत्या ने कश्मीरी पंडितों के सामने एक बार फिर पलायन के दंश को ताजा कर दिया है। वहां लगातार प्रदर्शन चल रहा है और मजबूरन कश्मीरी हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस बीच, शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए संजय राउत ने कहा, कश्मीर एक बार फिर जल रहा है और हमारी सरकार फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है।