मौसम विभाग के अलर्ट के चलते राजोरी मे तेज व मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को सुबह तड़के से ही राजोरी शहर आस पास के क्षेत्रों के साथ साथ जिले के पहाड़ी इलाकों मे बारिश का सिलसिला जारी है, तेज बारिश का वीडियो कोटरंका से है जहां पर लगातार ते वो मूसलाधार बारिश जारी है जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ है। वही लगातार हो रही तेज बारिश के चलते राजोरी जिले के थन्नामंडी और कोटरंका के अंदरूनी इलाकों मे भुसखलन से यातायात ठप होने के समाचार मिल रहे हैं। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों मे बिजली गुल है।