सोमवार सुबह तड़के करीब 4 बजे से राजोरी शहर और आसपास के इलाकों के अलावा राजोरी जिले के दूर दराज के पहाड़ी इलाकों में तेज और मूसलाधार बारिश का सिलसिला एक बार फिर जारी हो गया जोकि समाचार लिखे जाने तक जारी था। जानकारी के अनुसार राजोरी जिले के पहाड़ी इलाकों जेसे ठथन्नामंडी, दरहाल और मंजाकोट में भारी और तेज बारिश होने के चलते राजोेरी की सुखतो नदी में एकदम से भाड़ जेसी स्थिति पैदा हो गयी और सुखतो नदी का पानी उफान पर आ गया जिसके बाद प्रशासन ने हरकत में आते हुए लोगो को नदी नालों के पास जाने से मना किया,लगातार हो रही बारिश के कारण राजोरी की सुखतो नदी मे भाड़ जैसी स्थिति बनने के साथ साथ ज़िले के दूर दराज के क्षेत्रों से पस्सीयां गिरने और कुछ स्थानों पर मकानों को क्षति पहुंचने के समाचार मिल रहे हैं।