हाल ही में हुई बारिश के कारण राजोरी के दस्सल सीरा रोड क्षतिग्रस्त हो गई है और छात्रों को स्कूल जाने के लिए बस पकड़ने हेतु 4 किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। छात्रों और अभिभावकों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है और सड़क की तुरंत मरम्मत की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क की खस्ता हालत के करण जहाँ एक तरफ आम लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वही दूसरी ओर स्कूल कॉलेज आने जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। खासकर मरीजों को अस्पताल जाने में भी के प्रकार की दिक्कते उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और एलजी प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वो तत्काल सड़क की मरम्मत शुरू करवाए ताकि ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यार्थियों को और मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।