राजोरी में कांग्रेस द्वारा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नीट पेपर लीक मामले को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।