फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाकोट के बली क्षेत्र में हादसा, कार खाई में गिरी, शिक्षक की मौके पर मौत

राजोेरी कालाकोट सड़क मार्ग स्थित कालाकोट के बली क्षेत्र में सोमवार को एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से कार चालक रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालाकोट निवासी 65 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी शिक्षक मोहम्मद राशिद अपनी निजी कर में सवार होकर कालाकोट से राजोेरी की ओर आ रहे थे लेकिन जब उनकी कार कालाकोट के बली क्षेत्र में पहुंची तो वह एक मोड़ में सामने से रहे एक वाहन को रास्ता देते समय चालक अपना संतुलन खो बैठे और कार करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और सरकारी रिटायर्ड शिक्षक मोहम्मद रशीद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अपने स्तर पर रिटायर्ड शिक्षक को कालाकोट के सरकारी अस्पताल शिफ्ट किया जहां डॉक्टर ने उनको अमृत लाया घोषित कर दिया। वही शव का पोस्टमार्टम करने और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया और पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें