जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी राजोरी ने शनिवार को उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह के नेतृत्व में बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा से चट्टी पादशाही गुरुद्वारा तक प्रभात फेरी निकाली गई और अस्पताल राजोेरी के सहयोग से वहां एक चिकित्सा शिविर लगाया गया। निशुल्क चिकित्सा शिविर मे सेंकड़ो की संख्या मे लोगो का विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए गए और जाँच आदि करने के बाद उन मे निशुल्क दवाए बाँटी गई जिससे लोगो को बहुत लाभ पहुंचा। लोगो ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रति कड़ा आभार प्रकट किया।