कठुआ के प्रवेश द्वार लखनपुर में देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं का लगातार स्वागत किया जा रहा है, जहां प्रशासन और स्थानीय लोग यात्रा को सुचारू बनाने में जुटे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनकी यात्रियों ने भी सराहना की है।