कठुआ में संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फंदा लगा कर जान दे दी। युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि दो साल पहले युवक की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति और पत्नी में कलह रहती थी। पत्नी मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले युवक उसे लेने के लिए गया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद उसने अपनी जान दे दी। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।