कठुआ जिले में सोमवती अमावस्या का पर्व धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया, जिसमें ऐरवां की पवित्र बावलियों में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। इस अवसर पर लोगों ने पितरों की पूजा, दान-पुण्य और भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।