जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने पुलिस चौकी पर हमला किया। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 3 जवान मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आतंकी सुरक्षाबलों से चार हथियार भी छीन कर ले गए।