उत्तराखंड के पिथौरागढ में वर्ल्ड क्लास आईसीयू का उद्घाटन हुआ है। उत्तराखंड सरकार और द हंस फाउंडेशन की पहल से जिला सरकारी हॉस्पिटल को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस किया गया है। बता दें कि उत्तराखंड में ये पहला जिला सरकारी अस्पताल है जो पूरी सुविधाओं से लैस है। सरकारी अस्पताल के आईसीयू का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।