मेरठ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साइकिल ट्रैक से गुजरना नामुमकिन है, क्योंकि अब यहां साइकिल दौड़ाने की जगह ही नहीं है। दरअसल, मेरठ विकास प्राधिकरण ने सीएम के आदेश पर यहां साइकिल ट्रैक बनवाया था। लेकिन सीएम की प्राथमिकता में शामिल इस साइकिल ट्रैक पर अब अनधिकृत कब्जा हो रखा है। पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बना ये साइकिल ट्रैक बदहाली का शिकार हो गया है।