औरैया में बैंक की लाइन में छेड़खानी करना मनचलों को भारी पड़ा। बैंक की लाइन में लगी महिला ने पहले तो मनचलों की हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चढ़ गया तो महिला ने चप्पलों से युवकों की धुनाई कर दी। महिला ने जब छेड़खानी के विरोध में आवाज उठाई तो पास में खड़े लोगों का भी ईमान जग गया और उन्होंने भी दोनों युवकों को खूब पीटा।