उत्तर प्रदेश के बागपत में गन्ने का बकाया न मिलने पर महिला किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। धरने पर बैठी महिलाओं ने गीत गाकर मिल मालिकों और नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि न तो बिजली आती है और पंपिंग सेट काम करते हैं, ऊपर से मिल मालिक नोटबंदी का बहाना बना कर गन्ने का बकाया भी नहीं चुका रहे हैं। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए।