गुजरात राज्यसभा चुनाव में मचे घमासान के बाद आखिरकार कांग्रेस के अहमद पटेल अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। अहमद पटेल की जीत पर गुजरात सीएम विजय रुपानी ने कहा कि वो चुनाव आयोग के फैसले से खुश नहीं हैं। बीजेपी चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगी। आपको बता दें चुनाव आयोग ने कांग्रेस द्वारा दो कांग्रेस विधायकों के वोट रद्द करने की मांग मान ली थी, जिसके चलते अहमद पटेल के जीतने का रास्ता साफ हो गया था।