यूपी का महिला एवं परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी बीएचयू पहुंची और आईसीयू में भर्ती रेप पीड़िता बच्ची से मिली। मंत्री जी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्ची के इलाज की पूरी व्यवस्था महिला कल्याण विभाग करेगा। इस दौरान उनके साथ सीएमओ समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में ननिहाल में रह रही छह साल की मूक-बधिर बच्ची को आधी रात को अगवा कर एक शख्स ने उसके साथ रेप करके खेत में फेंक दिया था। फिलहाल बच्ची बीएचयू के आईसीयू वार्ड में भर्ती है जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।