कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरनेम मामले में मिली 2 साल की सजा पर रोक लगाने के लिए गुजरात हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, उन्होंने 25 अप्रैल को हाई कोर्ट में निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल की इस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होने की संभावना है। उन्हें सूरत की एक निचली अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी, इसके बाद उन्हें अपनी लोकसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी थी। बता दें कि, सूरत सेशन कोर्ट ने 20 अप्रैल को राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके अब राहुल ने गुजरात हाईकोर्ट का रुख किया हैं।