फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के भाषण के बाद वरुण ने क्यों ठुकराया ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का न्योता?

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 17 Mar 2023 04:35 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर संसद से सड़क तक भाजपा नारेबाजी और प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी सांसदों की मांग है कि राहुल गांधी अपने लंदन में दिए बयानों को लेकर सदन में आकर माफी मांगें। वहीं, बीजेपी नेताओं के आरोपों पर कांग्रेस भी पलटवार कर रही हैं। वहीं, राहुल गांधी ने भी लंदन से लौटकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि वो सत्तापक्ष के सारे सवालों के जवाब सदन में आकर ही देंगे। इस बीच, राहुल गांधी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी को भी लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से न्योता आया है। लेकिन वरुण गांधी ने इस विषय को बहस के लिए ठीक न बताते हुए सम्मान के साथ इस आमंत्रण को ठुकरा दिया। वरुण गांधी ने कहा कि उन्हें देश की बातें विदेश में करने का शौक नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें