छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य में बड़ा बदलाव किया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार देर शाम इसकी घोषणा की। टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने उन्हेंं बधाई दी है।