भारत के नए संसद भवन की आर्ट गैलरी में लगा अखंड भारत म्यूरल आर्ट विवादों में घिर गया है। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई ने भारत के नए संसद भवन में बने अखंड भारत भित्ति-चित्र को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भित्ति-चित्र में निकटतम पड़ोसी देश में प्राचीन भारतीय विचारों के प्रभाव का चित्रण किया गया है, जिससे अनावश्यक और हानिकारक राजनयिक विवाद पैदा हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि भारत अपनी मंशा जाहिर करे और हमें स्पष्टीकरण भेजे।