बिहार की मौजूदा राजनीति में तीन चेहरे या इन चेहरों की अगुवाई वाली पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की लड़ाई में बीजेपी के लिए बैसाखी साबित हो सकती है। ये चेहरे हैं उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश साहनी और चिराग पासवान। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी इनके साथ गठजोड़ कर राज्य में नई सियासी इबारत लिखने की कोशिशों में जुटी है और उसके शिल्पकार खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं, जो छह महीने में चार बार बिहार का दौरा कर चुके हैं।