फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Thackeray News: राज ठाकरे ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गई कांग्रेस और आप, सियासत गरमाई

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 21 Jul 2025 07:10 PM IST

Raj Thackeray News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे अपने एक बयान को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के निशाने पर आ गए है। दरअसल, राज ठाकरे द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई पर अपमानजनक टिप्पणी की गई है। जिस पर गुजरात की राजनीति में घमासान मच गया है। कांग्रेस, आप और पाटीदार नेताओं ने राज ठाकरे के बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सीएम भूपेंद्र पटेल से मांग की है कि वह ठाकरे के गुजरात आने पर प्रतिबंध लगाएं और उनके खिलाफ FIR दर्ज कराएं।

दरअसल, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को ठाणे जिले में एक रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जब गुजरात में बिहार से आए लोगों को मारा-पीटा गया, तब किसी ने कुछ नहीं कहा, लेकिन महाराष्ट्र में एक छोटी सी घटना राष्ट्रीय मुद्दा बन गई। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल और मोरारजी देसाई का रवैया मराठी लोगों के लिए ठीक नहीं था।

राज ठाकरे के इस बयान को लेकर कांग्रेस-आप और पाटीदार नेता नाराज हैं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और पाटीदार नेताओं ने राज ठाकरे की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राज ठाकरे ने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के बारे में गलत और अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने ठाकरे के गुजरात प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें