फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में 'सिंदूर खेला' के साथ मां दुर्गा को भावभीनी विदाई, खुशी-खुशी किया 'बेटी' को विदा

Thu, 02 Oct 2025 08:33 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Sindoor Khela 2025: विजयादशमी का पर्व केवल बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि मां दुर्गा के विदाई का दिन भी माना जाता है। इस अवसर पर बंगाली समुदाय की महिलाओं द्वारा परंपरागत ढंग से सिंदूर खेला की रस्में भी निभाई जाती है।

ऐसे में पश्चिम बंगाल में नवरात्रि की समाप्ति पर दशमी के अवसर पर लोगों ने अपने पंडाल में मां दुर्गा का पूजन किया और महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्में भी निभाई। माता की विदाई से पहले पंडाल में माता का पूजन, हवन और पुष्पांजलि बंगाली रीति रिवाज के अनुसार किया गया। इसके बाद अन्य महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला।

इसके बाद धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ झूमते हुए विसर्जन यात्रा निकाली गई और फिर घाटों पर जाकर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस वीडियो में देखिए, पश्चिम बंगाल से अमर उजाला के संवाददाता अर्जुन निराला की ये खास रिपोर्ट।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें