फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिलेगी 192 सीटें? टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल ने चौंकाया

Thu, 30 Apr 2026 09:31 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुए हैं। कई सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल के अनुमान जारी कर दिए हैं। इस बीच, टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल ने भी पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़े उलटफेर के संकेत दिए हैं। सर्वे के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी को 48% के भारी-भरकम वोट शेयर के साथ सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरते हुए दिखाया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के लिए यह रुझान चिंताजनक है, क्योंकि पार्टी 38% मतों के साथ भाजपा से करीब 10 प्रतिशत पीछे नजर आ रही है।

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में उलटफेर की भविष्यवाणी करते हुए भारतीय जनता पार्टी को 294 सदस्यीय विधानसभा में 192 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। सर्वेक्षण के आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि राज्य में हुए रिकॉर्डतोड़ 93% मतदान ने परिवर्तन की ऐसी लहर पैदा की, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस महज 100 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें