फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कब होगी बारिश, Heatwave से कब मिलेगा छुटकारा? मौसम वैज्ञानिक की राय सुन लीजिए

Sat, 23 May 2026 07:27 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम

देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, तो कहीं अचानक बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी देखने को मिल रही है। आखिर मौसम में यह बड़ा बदलाव क्यों हो रहा है? लगातार बढ़ते तापमान के पीछे क्या वजह है? और लोगों को इस जानलेवा हीटवेव से राहत कब मिलेगी? इन्हीं सभी अहम सवालों पर मौसम वैज्ञानिक Atul Kumar Singh ने विस्तार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत समेत कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है, जिसकी बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ, शुष्क हवाएं और बदलता जलवायु पैटर्न है। वहीं कुछ इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियों की वजह से बारिश और तेज हवाएं भी देखने को मिल रही हैं। इस खास बातचीत में जानिए कि आखिर कब तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, किन राज्यों में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है और कब से तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। साथ ही समझिए कि बदलते मौसम का आने वाले दिनों में देश पर क्या असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें