उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की या छिटपुट बारिश की ही संभावना है। इससे तापमान बढ़ेगा और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। हालांकि पूर्वी यूपी और तराई के कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में भी फिलहाल अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 13 से 18 जुलाई के बीच तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। आसमान में बादल तो रहेंगे, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना कम है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।