देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश से बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं. यहां तक की वीडियो में भी देखा जा सकता है कि राजस्थान और यूपी के कई इलाके जलमग्न हो चुके है कहीं भारी जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ है, तो कहीं बारिश के कारण जानमाल का नुकसान हुआ है.