उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। पांच जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हमीरपुर में सबसे ज्यादा 150 मिमी बारिश दर्ज हुई। उधर, भारी बारिश के बीच महूली में करीब 100 साल पुराना मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य घायल है।