फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 10 Sep 2025 06:00 AM IST

देशभर में मानसून की बारिश ने गर्मी को पीछे छोड़ते हुए राहत दी है। नदियों, तालाबों और बांधों में पानी का स्तर बढ़ा है, वहीं कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और बादल फटने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी 72 घंटों के लिए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में मानसून की शुरुआत धीमी रही, लेकिन हाल के सप्ताहों में बारिश का सिलसिला तेज़ हुआ है। अगले 72 घंटों में राजधानी के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज़ हवाओं और आंधी की संभावना है। राजस्थान में मानसून ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले 72 घंटों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह हल्की बारिश की संभावना भी बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में अगले तीन दिनों में झमाझम बारिश होगी। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट्र और कोंकण में भी भारी बारिश के संकेत हैं। मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें