फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

Thu, 07 Aug 2025 05:36 AM IST
तन्मय बरनवाल वीडियो डेस्क, अमर उजाला


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बरसात होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

देशभर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। खासकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं देश के विभिन्न हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी, जिसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड और हिमाचल में पानी आसमानी आफत बनकर बरस रहा है। अब मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और उससे सटे इलाके में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में मॉनसून इस बार भारी पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उत्तरकाशी, नैनीताल और पौड़ी जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बन गई है। कई जगह सड़कें बंद हैं, तो कुछ इलाकों में राहत-बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे और ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। कुछ इलाकों में अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात में रिमझिम बारिश होने की संभावना है। जबकि आठ अगस्त को गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में कुछ खास अंतर देखने को नहीं मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में भी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासकर बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली और सहारनपुर में मूसलाधार बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बिजनौर और मुजफ्फरनगर में बाढ़ की आशंका जताई गई है। हालांकि 7 अगस्त के बाद मौसम में थोड़ी नरमी आ सकती है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें