देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव दिखने लगा है पहाड़ों पर बर्फबारी ने ठंड की दस्तक दी है तो वहीं कई इलाकों में बरसात से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ। अक्टूबर में अचानक से बढ़ रही ठंड लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। लोगों को हल्की-हल्की ठंड लगने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट्स ने लोगों को चौंका दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर के बीच ला नीना सक्रिय हो सकता है, जिससे उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में भयंकर शीतलहर,भारी बर्फबारी और सामान्य से बेहद कम तापमान महसूस होगा. ऐसे में ला नीना पर नजर डाले तो ला नीना तब आता है जब जलवायु पैटर्न बनाता हो, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिसमें प्रशांत महासागर का तापमान सामान्य से नीचे चला जाता है और इसका असर पूरी दुनिया के मौसम पर पड़ता है। भारत में इससे ठंड और बारिश दोनों बढ़ सकती हैं इतना ही नहीं इसके प्रभावित क्षेत्र, उत्तर भारत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार तो दूसरी तरफ पहाड़ी राज्य में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड है। आपको बता दे की इससे खतरा शीतलहर, पाला, बर्फबारी और तापमान में रिकॉर्ड गिरावट को लेकर होता है. इससे किसानों के लिए अलर्ट के तौर पर देखा जाता है। अत्यधिक ठंड से फसलों पर भी असर पड़ सकता। IMD के मुताबिक,ला नीना के एक्टिव होने की संभावना 70% से ज्यादा तक है। खैर दिल्ली के मौसम की बात करें तो सोमवार के बाद मंगलवार को भी बारिश जारी रही। दोपहर बाद हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जाम और जलभराव की स्थिति बनी, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के ऊपर बने प्रेरित निम्न दबाव क्षेत्र के कारण हो रही है।