फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी देखी है आपने चुनाव प्रचार की प्रवचन स्टाइल!

Wed, 08 Feb 2017 07:54 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/पीलीभीत

पीलीभीत की बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से आरएलडी प्रत्याशी स्वामी प्रवक्ता नंद के चुनाव प्रचार का तरीका इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी एक संत के तौर पर अपना जीवन बिताने वाले स्वामी प्रवक्ता नंद का 2007 में सियासत के गलियारों में आना-जाना हुआ और बीजेपी खेमे से 2012 विधानसभा चुनाव बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से लड़ा। लेकिन वो चुनाव हार गए। इसके बाद से ही चुनावी तैयारियों में जुटे स्वामी प्रवक्ता नंद इस बार आरएलडी टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। स्वामी प्रवक्ता की चुनाव प्रचार की स्टाइल भी लगभग प्रवचन जैसी ही है। स्वामी प्रवक्ता नंद विपक्षी पार्टियों पर प्रहार भी करते हैं तो चुटीले अंदाज में। वे ना तो केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर कोई हमला करते हैं और ना ही नोटबंदी, कानून व्यवस्था और एसपी-कांग्रेस गठबंधन पर कोई टिप्पणी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें