भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) सी-35 ने श्रीहरीकोटा स्थित लॉन्च पैड से 8 सेटेलाइट लेकर उड़ान भर ली है। उपग्रह ने अब तक के सबसे लंबे मिशन के तहत ये उड़ान भरी है। 8 सेटेलाइट में से एक मौसम संबंधी और सात अन्य सेटेलाइट हैं। उड़ान भरने के करीब 17 मिनट बाद PSLV-C35 ने सफलतापूर्वक भारत के मौसम संबंधी सेटेलाइट SCATSAT-1 को कक्षा में स्थापित किया।