कश्मीर के गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। भारी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का मजा लेने के लिए गुलमर्ग पहुंच रहें हैं। होटल व्यवसायी और टूर ऑपरेटर लोगों को लुभाने के लिए बेहतरीन स्कीम भी दे रहे हैं। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई है।