नागपुर के रहने वाले अरुण मानुजी जामकर यूपी चुनाव के दौरान घूम घूमकर बीजेपी का प्रचार कर रहे हैं। सिर्फ एक ढोलक और हाथ में घुंघरू बांधकर ये जगह जगह जाकर बीजेपी का दिलचस्पी के साथ प्रचार करते हैं। अरुण मानुजी जामकर कहते हैं कि वो पिछले 25 साल से बीजेपी के समर्थक हैं, और जहाँ मोदी जाते हैं वहां वो जाकर प्रचार कर आते हैं। उन्हें यह सब करके सिर्फ खुशी और संतुष्टि मिलती है।